कासगंज के सिढ़पुरा में कैंडल मार्च निकालते व्यापारी
- फोटो : KASGANJ
कासगंज/सिढ़पुरा। हिंदू जागरण मंच ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक की दुष्कर्म के बाद जलाकर हत्या करने की घटना को दुखद बताया। बालाजी पैलेस सहावर गेट पर हुई शोकसभा में सभी ने निंदा की। आरोपियों को शीघ्र फांसी देने की मांग की। जिला महामंत्री मनोज सोलंकी, बेटी बचाओ प्रमुख राकेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डोरीलाल, राहुल वर्मा, सतेंद्र, आदित्य कुमार, राहुल सकसेना, राकेश राठौर, गीतम सिंह, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सिढ़पुरा में उद्योग व्यापार मंडल ने हैदराबाद की घटना पर विरोध जताया। मृत महिला को कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी गई। वहीं सिढ़पुरा क्षेत्र के एक ग्राम में किशोरी के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर विरोध जताया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कड़ी सजाए देने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल बाबू गुप्ता, राजीव गुप्ता, सूरज पाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, शिव कुमार मिश्रा, चिराग गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद