फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस क बिटिया को इंसाफ दिलाने के लिए धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
नगर पालिका में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। हाथरस के थाना चंदपा क्षेत्र में वाल्मीकि समाज की बालिका के साथ हुए जघन्य हत्याकांड की चहुंओर निंदा की जा रही है। नगर पालिका के आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने शनिवार और रविवार को दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया है। इससे आने वाले दिनों में शहर में गंदगी की समस्या बढ़ेगी। वहीं जलेसर में भी सफाईकर्मियों के कामबंद हड़ताल पर चले जाने से सफाई कार्य पूरी तरह बंद हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निकास सफाई मजदूर संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी नगर पालिका में एकत्रित हुए। यहां हाथरस में बालिका की दुष्कर्म और उसके बाद हत्या पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने एलान किया कि घटना के विरोध में दो दिन तक सफाई कार्य की पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी। वहीं ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुकेश पहलवान, नगर अध्यक्ष करतार सिंह, बालकपूर, साहब सिंह आदि मौजूद रहे।
जलेसर में हड़ताल से दिखे गंदगी के ढेर
जलेसर में सफाई कर्मियों द्वारा पिछले दो-तीन दिनों से सफाई कार्य पूर्ण रूप से बंद है। इसके चलते नगर में चारों ओर गंदगी के ढेर दिखाई दे रहे हैं। सफाई कर्मचारी नेता रंजीत कुमार ने बताया कि प्रात: काल की पाली में सफाई कार्य आज से प्रारंभ होगा वहीं दूसरी पाली में नगर पालिका परिषद पर सभी सफाईकर्मी एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बालिका को न्याय न मिला तो आंदोलन उग्र किया जाएगा। इस दौरान राहुल वाल्मीकि, अनूप कुमार, मदन बुंदेला, नरेंद्र कुमार, कैलाश वाल्मीकि, गोपाल वाल्मीकि, राहुल वाल्मीकि, अरुण वाल्मीकि, चंद्रपाल वाल्मीकि, विनोद कुमार, जयपाल सिंह, रोशन लाल, सुशील, प्रेम मसीह, अजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सकीट में निकाला कैंडल मार्च
सकीट। सकीट में बालिका को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। जिसमें कस्बा के वाल्मीकि समाज के युवा व युवतियों ने मौन रखकर कैंडल मार्च निकाला। सभी लोग हाथाें में तख्तियां पकड़े हुए थे। लोग चारों आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग कर रहे थे। इनमें चंदन कुमार, मंगल दास, मुन्नालाल, बेचेलाल, सोनपाल, बबलू, सुनील कुमार, अर्जुन सिंह, विकास कुमार, अजय कुमार, राहुल, अनिल, प्रमोद, सौरभ, राम सनेही, रामोतार, राजू, कुसमा देवी वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें