गंजडुंडवारा (कासगंज)। दहेज में कार न मिलने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता से मारपीट कर उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। पिता ने पति सहित सात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम राफियापुर कलान जिला शाहजहांपुर निवासी नेमपाल ने अपनी पुत्री वंदना की शादी आठ माह पूर्व मोहल्ला केवल निवासी सुभाष चंद्र गुप्ता के पुत्र राजीव गुप्ता से की थी। कुछ समय बाद ससुराल वाले कार मांगने लगे और बेटी को प्रताड़ित करने लगे। 26 सितंबर को बेटा अनमोल अपनी बहन को छोड़ने उसकी ससुराल आया।
पति राजीव सहित अन्य ससुराल वालों ने अनमोल के सामने वंदना से मारपीट की और कार लाने को कहा। उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। वह सात माह की गर्भवती है। उसके गर्भ को भी नुकसान हुआ है। भाई ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस ने विवाहिता को उसके मायके भिजवाया। पिता ने पति राजीव, ससुर सुभाषचंद्र, जेठ संजय, जिठानी शिखा, देवर ट्विंकल, माझिया ब्रजेश व बेबी को नामजद किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गणेश चौहान ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।