फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जलभराव के विरोध में धरना जारी

विज्ञापन
विकास खंड अकोला परिसर में धरना दे रहे भाकियू कार्यकर्ता एवं चिरमोली के ग्रामीण।
विज्ञापन
अकोला। भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत) के नेतृत्व में विकास खंड की ग्राम पंचायत वसैया रायमल के मजरा चिरमोली के ग्रामीणों की ओर से वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की मांग को लेकर विकास खंड अकोला परिसर में शुरू किया गया धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित सैकड़ों ग्रामीण पूरी रात डटे रहे। धरना स्थल पर ही सामूहिक भोजन किया।
विज्ञापन

बता दें कि गांव चिरमोली की वाल्मीकि बस्ती एवं जाटव बस्ती में पिछले लगभग 20 वर्षों से जलभराव की गंभीर समस्या बनी हुई है। दूसरे दिन मंगलवार को धरना देने वालों में भारतीय किसान मजदूर यूनियन (भारत)के तहसील अध्यक्ष चौधरी वीरपाल सिंह चाहर, भारतीय किसान मजदूर यूनियन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी पुष्पेंद्र सिंह, जगदीश बघेल, हैमबीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह फौजी, कन्हैया सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें