फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में आंगनबाड़ियों का हंगामा, हाईवे पर बिखेरी पंजीरी

Fri, 17 Nov 2017 03:24 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
अांगनबाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा के फरह में शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। इतना ही नहीं उन्होंने पंजीरी लेकर जा रहे एक ट्रक को रोककर उसमें भरी पंजीरी हाईवे पर फैला दी। इसके बाद पैकेटों में आग भी लगाई। 
विज्ञापन


बता दें कि देश भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन जारी है। वे अपना मानदेय बढ़ाने आदि की मांग सरकार से कर रही हैं। बीते दिनों लखनऊ में आंगनबाड़ियों के उग्र प्रदर्शन पर सरकार को बल प्रयोग करना था। दिल्ली में भी प्रदर्शन जारी है। 

इसी बीच शुक्रवार के मथुरा के फरह में हाईवे पर प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीरी लेकर जा रहे एक ट्रक को रोक लिया। इसके बाद उन्होंने ट्रक में भरी पंजीरी हाईवे पर फैलाकर खाली पैकेटों में आग लगा दी। इसके बाद अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें