फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूख से बिलबिलाने लगे बच्चे तो टूट गया महिलाओं का सब्र, क्वारंटीन सेंटर पर हुआ हंगामा

Mon, 04 May 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

महिलाओं ने कहा-नहीं रख सकते तो घर भेज दो
विज्ञापन
क्वारंटीन सेंटर पर महिलाओं के हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा विधायक उपजिलाधिकारी से बातचीत करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एत्मादपुर के गांव रनपई स्थित क्वारंटीन सेंटर में रविवार को दोपहर तक न चाय मिली और न ही खाना। भूख से बेहाल लोगों ने जब बच्चों को बिलबिलाते देखा तो हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे एत्मादपुर के विधायक राम प्रताप सिंह चौहान ने चाय मंगवाई। लोगों को समझाकर शांत किया। उन्होंने विधायक से कहा कि व्यवस्था ठीक कराइए। प्रशासन के पास अगर इंतजाम नहीं हैं तो लोगों को घर भेज दे। बाद में प्रशासन ने भोजन दिलवा दिया।

इस क्वारंटीन सेंटर में 64 लोगों को रखा गया है। भोजन देर से मिलने की शिकायतें लोग पहले भी कर चुके थे। इस बार जब सुबह को नाश्ता नहीं मिला तो लोगों ने गार्ड से कहा कि और कुछ न सही चाय तो भिजवा ही दो। इसके बावजूद चाय नहीं आई। दोपहर 12 बजे खाने का समय है लेकिन खाना भी नहीं आया।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

लोग बोले कि उन्होंने किसी तरह सब्र कर रखा था लेकिन उनके साथ बच्चे भी हैं। वे भूख से बिलबिलाने लगे। वे लोग अहमदाबाद से आ रहे थे। राजस्थान के उदयपुर में रखा गया। एक मई तक वहां रहे। इसके बाद यहां आ गए। उदयपुर में व्यवस्था ठीक  थी। यहां कुछ ठीक नहीं है।

सूचना पर विधायक राम प्रताप सिंह चौहान सेंटर पर पहुंचे। उन्होंने उपजिलाधिकारी ज्योति राय को निर्देश दिए। एसडीएम ज्योति राय ने बताया कि अन्य प्रदेशों से आए लोगों को यहां एकत्रित किया जा रहा है। जांच के बाद सभी को वाहन द्वारा घर तक भेजा जाएगा, कुछ लोगों की शिकायत थी। भोजन की व्यवस्था भी ठीक कर दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें