ताजमहल में छह से आठ फरवरी तक शाहजहां का उर्स आयोजित किया जा रहा है। उर्स को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने विरोध करते हुए 11 सीढ़ी महताब बाग पर जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
अखिल भारत हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा कि जिस तरह मुगल आक्रांताओं द्वारा मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई और जबरन वहां पर नमाज अदा की गई। हमने ताजमहल में उर्स के संबंध में न्यायालय का सहारा लिया और न्यायालय को बताया कि जो उर्स हो रहा है वह गैरकानूनी है।
उन्होंने कहा कि हिंदू महासभा ने पहले ही ऐलान किया था कि अगर ताजमहल के अंदर उर्स होगा तो हम भगवान शिव पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान महासभा की मंडल अध्यक्ष मीना दिवाकर ने कहा कि आज हमने उर्स के विरोध में मेहताब बाग पर भगवान भोलेनाथ की चित्र लगाकर ताजमहल पर सांकेतिक शिव चालीसा का पाठ किया और गंगाजल से जलाभिषेक कर उर्स का विरोध किया है। ताजमहल के अंदर 144 धारा की कानून की धज्जियां उड़ाई गईं। हम प्रशासन से मांग करते हैं उनके खिलाफ मुकदमा लिखकर कानूनी कार्रवाई करें।