संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत का विरोध और तेज हो गया है। पूरे देश में इस फिल्म की रिलीज को रोकने के लिए हो रहे प्रदर्शन को देखते हुए आगरा, मथुरा और फिरोजाबाद समेत अन्य जगहों पर पुलिस सतर्क हो गई है।
मंगलवार को फिल्म के विरोध में हुए प्रदर्शन और एक सिनेमाघर के संचालक को अज्ञात फोन कॉल आने के बाद से आगरा में तमाम सिनेमाघरों के बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। ताकि किसी भी परिस्थति से निपटा जा सके।
मथुरा में फिल्म पद्मावत का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद 25 जनबरी को फिल्म रिलीज होनी है। क्षत्रिय समाज विरोध प्रदर्शन महानगरों से होकर गांवों तक जा पहुच गया है।
यहां ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा के कार्यकर्ताओ ने मथुरा के गोवर्धन कस्वे में फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की अर्थी निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
वहीं मथुरा में भूतेश्वर स्टेशन पर क्षत्रियों ने रोकी पैसेंजर ट्रेन को 20 मिनट तक रोक दी गई। फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन को लेकर की नारेबाजी भी की। प्रदर्शन रालोद जिलाध्यक्ष कुमार नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया।
फिरोजबाद में फिल्म पद्मावत के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी और करणी सेना ने किया जबरदस्त प्रदर्शन। पहले शहर की पाश कालोनी विभव नगर में फिल्म के निदेशक भंसाली की प्रतीकात्मक अर्थी बनाई।
चलने नहीं देंगे फिल्म
सिनेमाघर के बार पुलिस फोर्स तैनात
- फोटो : अमर उजाला
अर्थी बनाने से पहले पूरी रस्म अदायगी की गई। अर्थी लेकर नारेबाजी करते हुए हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ता शहर में निकले। जगह-जगह किया प्रदर्शन।
हिंदू वाहिनी ने चेतावनी दी कि शहर के किसी भी टाकीज में फिल्म लगी तो चलने नहीं देंगे। विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस फोर्स भी अलर्ट रहा।