फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: फैक्टरी मालिक की हत्या पर फूटा आक्रोश, बाजार बंद कर धरने पर बैठे व्यापारी

Tue, 17 Sep 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
धरने पर बैठे व्यापारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में सोडा फैक्टरी मालिक की हत्या के बाद व्यापारियों में आक्रोश है। सोमवार को घटना के विरोध में छत्ता बाजार बंद है। दुकानें बंद करके व्यापारी होलीगेट पर शहर की कानून व्यवस्था को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। जिससे होलीगेट पर जाम लगा गया है।

ये भी पढ़ें- मथुरा में सोडा फैक्टरी मालिक की हत्या से सनसनी, पुलिस हिरासत में चौकीदार
विज्ञापन

रविवार शाम को हुई थी हत्या

2 of 5
विरोध में छत्ता बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का कहना है कि पुलिस प्रशासन हत्यारोपियों को पकड़कर हत्या का खुलासा करे। हत्याकांड का खुलासा न होने पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। पुलिस प्रशासन के अफसर व्यापारियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
विरोध में छत्ता बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने मथुरा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यहां अब कारोबारी सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन वारदात होती है। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने हत्याकांड का जल्द खुलासा नहीं किया तो बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
रविवार की शाम बद्री प्रसाद सतीश चंद सोडा फैक्ट्री के मालिक दिनेश गुप्ता (45) की हत्या कर दी गई। उनका शव रविवार देर रात मसानी पुलिस चौकी क्षेत्र में मुकुंद विहार के सामने लहूलुहान हालत में मिला। उनके सिर पर भारी वस्तु के प्रहार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विरोध में छत्ता बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
गोविंदनगर में रहने वाले दिनेश गुप्ता की घर से पास ही सोडा फैक्ट्री है। उनकी हत्या कब और कैसे हुई? पुलिस इसका पता लगा रही है। फैक्टरी के चौकीदार हरप्रसाद निवासी जयसिंहपुरा को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें