फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: छबीलेपुर मे भूमि अधिग्रहण का विरोध शुरू

Sun, 14 Sep 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
छबीलेपुर में किसानों के साथ बैठक करते भाकियू के पदाधिकारी।  - फोटो : छबीलेपुर में किसानों के साथ बैठक करते भाकियू के पदाधिकारी।
विज्ञापन
बेवर। नवीगंज क्षेत्र के ग्राम छबीलेपुर मैं हाईवे निर्माण के लिए की जा रही अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का विरोध धुरू हो गया है। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने किसानों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि मैनपुरी से निकलने वाले नेशनल हाईवे फर्रुखाबाद गंगा लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना से बेवर विकासखंड के चनेपुर छबीलेपुर में दो हजार बीघा कृषि भूमि का अधिग्रहण करके मुआवजा मात्र 32 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुआवजा किसानों के लिए बहुत कम है। लगभग 2 किलोमीटर लंबाई तथा लगभग 1 किलोमीटर चौड़ाई में भूमि का नाजायज अधिग्रहण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसका विरोध किया जाएगा। मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, तहसील अध्यक्ष भोगांव साबिर अली, तहसील उपाध्यक्ष कुरावली इंद्रपाल सिंह यादव, युवा तहसील अध्यक्ष भोगांव विनय प्रताप सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष किशनी जरार सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, संतोष कुमार यादव प्रधान प्रतिनिधि, रामनिवास पाल मौजूद रहे।




खाद की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन

मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की बैठक रविवार को विकासखंड किशनी केे गांव भवानीगढ़ में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि किसानों को खाद नहीं मिल पा रही है। समितियों पर खाद नहीं है। बाजार में दुकानों पर खाद की कालाबाजारी हो रही है। समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को साथ लेकर संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष किशनी जरार सिंह ने कहा कि समितियां पर एनपीके खाद के लिए रात से ही किसान लाइन में लग जाते हैं। किसानों की समस्या का समाधान करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर राजा ठाकुर, ओमवीर यादव, नाहर सिंह, सतेंद्र सिंह, राजबहादुर सिंह, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश्, ब्रजेंद्र सिंह, राजकुमार मौजूद रहे।

माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंचने से, किसान परेशान

फोटो 19 ग्राम सोवनपुर के पास नहीं पहुंच पाता माइनर का पानी। संवाद

- किसानों ने रायपुर माइनर का पानी टेल तक पहुंचाने के लिए की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। क्षेत्र की नहर से निकले रायपुर माइनर का पानी टेल तक नहीं पहुंच रहा है। इसके चलते किसानों को फसल की सिंचाई करने में परेशान का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के किसानों ने जिलाधिकारी से रायपुर माइनर का पानी टेल तक पहुंचाने की मांग की है।
बेवर ब्रांच की नहर से मझोला पुल के पास रायपुर माइनर निकाला गया है। इससे रायपुर, नगलादलीप, वमिया, पटियाहार, धीरपुर, सोवनपुर, टोडरपुर, शिवसिहपुर और वहरामऊ आदि गांव के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं। माइनर का पानी अंतिम छोर तक न पहुंचने के चलते किसान बेहद परेशान हो रहे हैं। सोवनपुर निवासी किसान हेत सिंह ने बताया कि धान की फसल की सिंचाई करना आवश्यक है। धीरपुर निवासी संतोष ने बताया कि माइनर में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं है। किसानों ने जिलाधिकारी से रायपुर माइनर का पानी टेल तक पहुंचाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें