फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंबेडकर पार्क में दूसरा गेट लगवाने के विरोध में धरना

Fri, 14 Feb 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
बरनाहल के गांव कनिकपुर सादा नवादा में आंबेडकर पार्क में दूसरा गेट लगाने का विरोध करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल के गांव कनिकपुर सादा नवादा में आंबेडकर पार्क की चारदीवारी पर दूसरा गेट लगाने पर पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष आमने-सामने आ गए। पूर्व प्रधान पक्ष की महिलाएं एकजुट होकर निर्माणाधीन जगह पर बैठ गईं और धरना दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के समझाने पर दोनों पक्ष के लोग शांत हुए। गेट का निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन


गांव कनिकपुर सादा नवादा में गाटा संख्या 538 रकबा करीब ढाई बीघा आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है। इस जमीन पर वर्ष 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार में आंबेडकर सामुदायिक केंद्र बनाया गया था। इसके बाद पंचायत घर बनाया गया। इसकी चारदीवारी के उत्तर दिशा में एक गेट भी बना हुआ है। वर्तमान प्रधान रामजीलाल ने दूसरा गेट लगवाने का प्रस्ताव पास कराते हुए शुक्रवार को गेट लगाने का कार्य शुरू करा दिया। जानकारी पर पूर्व प्रधान पूनम, प्रधान प्रतिनिधि बंटू अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए। विरोध किया।
पूर्व प्रधान पक्ष की महिलाएं निर्माणाधीन गेट की जगह पर धरने पर बैठ गई। सूचना पर एसआई विश्वेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान पक्ष के लोगों को समझाकर वहां से हटाया। इसके बाद गेट निर्माण कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें