फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के नियमों का पालन कर अपना और दूसरों का जीवन करें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर स्थित डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशन एकेडमी में चल रहे सात दिवसीय शिविर के दौरान शनिवार को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। यातायात निरीक्षक रवि सहगल ने कहा कि सड़क पर चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति को सड़क के नियमों का पालन करना चाहिए। सड़क के नियमों का पालन कर अपने और दूसरों का जीवन सुरक्षित करें।
विज्ञापन

एनसीसी शिविर में पहुंचे यातायात निरीक्षक रवि सहगल ने कैडेट्स को यातायात के नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी है।
मुख्य आरक्षी रामदत्त शर्मा ने यातायात चिन्हों के बारे में जानकारी दी। ऋषि कुमार ने बताया कि यातायात चिन्हों की अनदेखी कर दुर्घटना को आमंत्रण न दें। एनसीसी प्रशिक्षक नायब सूबेदार चमन लाल, रामजी थापा, मनीष मोहन, दुर्गा बहादुर, हवलदार आनंद चंदन के साथ मिलकर कैडेट्स को ट्रैफिक की व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने एवं नियम कानून तथा नियम कानून तोड़ने पर क्या-क्या धाराएं दंड के रूप में लगाई जाती हैं इन सभी बारीकियों से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. अशोक यादव, कमांडिंग ऑफीसर कर्नल अनिल कुमार, डॉ.किरन सौजिया, देवकी नंदन खारिया, प्रधानाचार्य डॉ. प्रशांत थोटे मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें