फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरवाजे के पीछे बेशर्मी का खेल: पुलिस ने छापा मारा, तो फटी रह गईं आंखें; ऐसे हाल में मिले युवक-युवतियां

Sat, 28 Feb 2026 03:44 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद  जिले में देह व्यापार के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद घर पर छापा मारा। यहां पुलिस को आपत्तिजनक हालत में युवक और युवतियां मिले। 
विज्ञापन
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र के रेलवे माल गोदाम के सामने वाली गली में देह व्यापार गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस अवैध अड्डे पर पुलिस ने ऑनलाइन मिली शिकायत के आधार पर बृहस्पतिवार को छापामारी की। यहां से दो पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

 

इस पूरी कार्रवाई की शुरुआत एक डिजिटल इनपुट से हुई। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी को थाना लाइनपार की आधिकारिक ईमेल आईडी पर रेलवे माल गोदाम के पास स्थित एक मकान में देह व्यापार चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम जब रामबेटी उर्फ बंदरिया निवासी आजाद नगर, लाइनपार के घर पहुंची, तो वहां भगदड़ मच गई।
 

घर के अंदर बने कमरों से दो पुरुषों और एक महिला ने आपत्तिजनक अवस्था में भागने का प्रयास किया, जिन्हें पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह गरीबी और मजबूरी के कारण रामबेटी के संपर्क में आई थी, जो ग्राहकों से मोटी रकम वसूल कर धंधा संचालित करती है।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से रामबेटी उर्फ बंदरिया, देह व्यापार में शामिल रसूलपुर की एक महिला ग्राहक दिनेश कुमार शर्मा निवासी नई बस्ती, थाना दक्षिण और रामजी निवासी छपट्टी, जिला इटावा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और नकदी बरामद की है। इसके अलावा कुल 7,247 रुपये, 2 स्मार्टफोन आदि बरामद किए। सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी थाना लाइनपार में दर्ज कराई। शुक्रवार को इंस्पेक्टर रमित आर्य की टीम ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें