फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में देह व्यापार: आगरा पुलिस को कमरा नंबर 107 में मिला कुछ ऐसा कि उड़ गए होश, महिला सहित चार को किया गिरफ्तार

Sat, 09 Oct 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

पुलिस ने होटल में देह व्यापार पर संचालक सहित चार को गिरफ्तार किया है। थाना ताजगंज के बसई स्थित द भारत गेस्ट हाउस में पुलिस ने कार्रवाई की। सभी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला और अन्य पुरुषों की एंटी रजिस्टर में नहीं थी।
विज्ञापन
आगरा: पुलिस ने देह व्यापार में पकड़े व्यक्ति और महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा ताजगंज के बसई स्थित होटल द भारत गेस्ट हाउस में शुक्रवार को पुलिस ने देह व्यापार पकड़ा। संचालक, एजेंट, ग्राहक और एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में अनैतिक देह व्यापार अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


घंटे के हिसाब से देता है कमरा
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि होटल का संचालक धीरज सिंह है। उसने पूछताछ में बताया कि गेस्ट हाउस किराये पर लिया है। काफी समय से होटल नहीं चल रहा है। इस कारण देह व्यापार करा रहा था। एजेंट वासदेव लड़कियां लेकर आता है, जिनसे वैश्यावृत्ति कराई जाती है। लड़कियों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं किया जाता है। उनकी आईडी भी नहीं ली जाती है। एक से दो घंटे के लिए ग्राहकों को कमरा दिया जाता है। लड़कियों को रकम दी जाती है। यह काम काफी समय से कर रहा है।

सीओ सदर राजीव कुमार के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि द भारत गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर सुबह तकरीबन 7:40 बजे थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान होटल से फतेहाबाद के गांव सबोरे निवासी धीरज सिंह, इरादतनगर निवासी वासदेव, ओमप्रकाश और एक महिला को पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा नंबर 107 में महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले
द भारत गेस्ट हाउस तीन मंजिला है। इसमें भूतल, प्रथम और द्वितीय तल हैं। पुलिस ने छापे के बाद एक-एक कमरे की तलाशी ली। इस दौरान कमरा नंबर 107 में महिला और युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। युवक ने अपना नाम ओमप्रकाश बताया। पुलिस की पूछताछ में कहा कि संचालक ने होटल में आने पर 800 रुपये लिए थे। इसमें से 300 रुपये होटल के कमरे में दो घंटे रुकने के थे, जबकि 500 रुपये महिला को देने के लिए बताए थे। रजिस्टर चेक किया गया। इसमें कोई एंट्री नहीं थी।

आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों को फंसाते थे जाल में
एजेंट वासदेव अर्थिक रूप से कमजोर युवतियों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाता है। उन्हें रुपयों का लालच देता है। पकड़ी गई महिला भी आर्थिक रूप से परेशान थी। अब पुलिस यह पता कर रही है कि आरोपी वासदेव कब से और कहां से लड़कियों को ला रहा है। उसके संपर्क में कौन-कौन लोग हैं। इसके लिए उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।

पहले भी पकड़े जा चुके हैं मामले
शहर के होटल में देह व्यापार का मामला पकड़े जाने का यह कोई पहला मामला नहीं है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज क्षेत्र के होटल में देह व्यापार के बड़े रैकेट पकड़े जा चुके हैं। होटलों में कार्रवाई के बाद फिर से नाम बदलकर यह काम शुरू हो जाता है। 
मथुरा: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नए अध्यक्ष का चयन 25 को प्रयागराज में, महामंत्री हरि गिरि ने नरेंद्र गिरी की मौत पर दिया ये बयान 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें