फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी के लिए आई थी वो...गेस्ट हाउस में देह व्यापार की हिला देने वाली स्टोरी, जहां बिकती है मासूमियत

Mon, 29 Sep 2025 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के जिस गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारा, वहां से 16 साल की एक लड़की को भी मुक्त कराया गया। ये लड़की कानपुर की रहने वाली है। इस लड़की ने बताया कि किस तरह उसकी मासूमियत को बेच दिया गया। 
विज्ञापन
युवती सांकेतिक और गेस्ट हाउस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताज व्यू तिराहा (ताजगंज) के पास स्थित श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस में देह व्यापार कराया जा रहा था। प्रयागराज की एनजीओ फ्रीडर्म फर्म की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। गेस्ट हाउस संचालक पिता-दो पुत्रों के साथ तीन दलाल पकड़े गए। कमरे में कानपुर की 16 वर्षीय किशोरी मिली। उसको मुक्त कराया गया। मामले में केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया। तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


 

श्यामजी पेइंग गेस्ट हाउस के संचालक जगदीश बाबू हैं। उनके दोनों बेटे भी बैठते हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में पर्यटक कम आते हैं और खर्च निकालने के लिए आरोपी देह व्यापार कराते हैं। कानपुर की एक किशोरी को लाया गया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि टीम के साथ गेस्ट हाउस में पहुंचे। तीनों संचालक रिसेप्शन पर ही मिल गए। दो कमरों से तीन दलाल भी पकड़े गए। पुलिस को देखकर छापे का हल्ला आरोपियों ने मचाया था। इस पर लोग भागने लगे थे लेकिन पुलिस ने चारों तरफ से होटल को घेर रखा था। कोई भी भाग नहीं सका। होटल में मिली किशोरी को वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम में केस दर्ज किया गया है।



 

नाैकरी का झांसा देकर आगरा लाया था परिचित 
पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने बताया कि मां कई साल पहले पिता को छोड़कर चली गई। पिता नशा करते हैं। इस कारण घर का खर्च नहीं चल पाता है। उसकी पहचान सुमित नामक युवक से हो गई थी। सुमित ने पिता को आश्वासन दिया कि उसकी नाैकरी लगवा देगा। वह अपनी परिचित युवती और अर्जुन के साथ आगरा ले आया। उसे गेस्ट हाउस में ठहरा दिया और देह व्यापार कराया जा रहा था। ग्राहक होटल संचालक को रकम देते थे। कमरे में किशोरी के साथ आरोपी अनवर भी पकड़ा गया। दूसरे कमरे में अतुल और पंकज मिले। दोनों युवतियों को होटल में लेकर आते हैं। 15 से 20 दिन तक रखा जाता है। ग्राहकों से आईडी भी नहीं ली जाती है।

 
विज्ञापन

इनकी हुई गिरफ्तारी और बरामदगी
पुलिस ने ताजगंज स्थित गुलाब नगर निवासी मनोज, उसके भाई विनोद और पिता जगदीश बाबू को गिरफ्तार किया है। वह मूलरूप से डाैकी के गांव नगला भोला, कुंडाैल के रहने वाले हैं। उनके अलावा लॉयर्स कालोनी निवासी अतुल, गोपालपुरा निवासी पंकज और गालिब नगर, फिरोजाबाद निवासी अनवर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 5 मोबाइल, 76500 रुपये और एक रजिस्टर बरामद किया गया। ताजगंज क्षेत्र के होटलों में पहले भी देह व्यापार पकड़ा जा चुका है। इस बात की भनक थाना पुलिस को नहीं लग पाती है। एनजीओ की सूचना पर कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें