फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में आंसू, जुबां पर गुस्सा

Tue, 22 Mar 2016 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
‌ब‌िटटू - फोटो : अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
आंखों में आंसू, हाथों में तस्वीर, मन में गुस्सा और जुबां पर एक ही बात ‘वी वांट बिट्टू’। एक मां के खोये लाडले को वापस लाने में नाकाम पुलिस के खिलाफ सोमवार को लोगों का गुस्सा फूटा। सड़क पर शहरवासी उतरे तो अफसर भी परेशान हो गए। क्या बड़े, क्या बच्चे सब बिट्टू की सकुशल बरामदगी को एकजुट होकर पैदल मार्च में निकले। हाथ जोड़कर विनती करते मां-बाप और बहनों का दर्द देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू छलक आए।
विज्ञापन

कमला नगर ही नहीं, शहर के कोने-कोने से आए लोगों ने बिट्टू की बरामदगी की मांग की। बाइक से युवाओं ने हाइवे से लेकर एमजी रोड तक पर प्रदर्शन किया। 5 जनवरी से अगवा बेटे बिट्टू के अभी तक न मिलने से आहत उसके पिता संजय अग्रवाल सोमवार सुबह दस बजे पत्नी रजनी और दोनों बेटियों के साथ घर से निकले।
इसमें कमला नगर के लोग बड़ी संख्या में शामिल हो गए। लोगोें ने हाथों में बैनर लिए थे। पैदल मार्च कमला नगर से श्रीराम चौक पर पहुंचा। यहां से सभी लोग वाहनों से सुभाष पार्क पहुंचे। इस दौरान बाइक पर चले रहे युवाओं ने हाईवे पर सुल्तानगंज पुलिया, एमजी रोड पर भगवान टाकीज, हरीपर्वत पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर एसएसपी आफिस के सामने लोग धरने पर बैठ गए। पुलिस ने लोगों को आफिस में अंदर नहीं घुसने दिया। इस पर पर एएसपी मुर्दाबाद के नारे भी लगे।
...जब लोगों ने रोकी डीएम की गाड़ी
एसएसपी आफिस पर जहां एक तरफ प्रदर्शन चल रहा था तो वहीं दूसरी तरफ डीएम पंकज कुमार अपनी गाड़ी से जा रहे थे। जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने गाड़ी को रोक लिया। बिट्टू की बरामदगी की मांग की। डीएम ने परिवारीजनों को मंगलवार को बातचीत के लिए बुलाया है।
अखिलेश अंकल जैसे दिव्य को लाए....
प्रदर्शनकारियों ने तख्तियों पर नारे लिख रखे थे, ‘मां की पुकार, बहनों का प्यार, सूना पड़ा है होली का त्योहार’, ‘पुलिस प्रशासन मदद करो, एक बार और गुडवर्क करो’, ‘अखिलेश अंकल जैसे दिव्य को लाए, वैसे अपने बिट्टू को लेकर आओ’, ‘होली मनेगी अमीरों की, गरीबों का तो दिवाला है’।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें