आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में रविवार की रात एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो बाइक से आए छह बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम दिया। 10 दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर को जान से मारने की धमकी मिली थी।
थाना क्षेत्र के धनौली निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजेश रात तकरीबन नौ बजे घर के पास टहल रहे थे। टहलते हुए वो कुछ दूर अजीजपुर आ गए। यहां दो बाइक पर सवार छह बदमाश आए और राजेश पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
गोली लगने से राजेश गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत फैल गई। बदमाश हत्या करने के बाद आसानी से बाइक से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।