कोरोना संक्रमित श्वांस रोगी की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस युवक की बेटी जिला अस्पताल में हुए ट्रूनेट मशीन से कोरोना जांच में संक्रमित पाई गई। इसी रिपोर्ट के आधार पर बेटी को आइसोलेशन में रखा गया है, लेकिन उसकी कोरोना संक्रमण की जांच को कन्फर्म करने के लिए अलग से सैंपल अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज को भेजा गया है। इसके बाद ही स्थिति साफ होगी कि बेटी पूरी तरह से संक्रमित है या नहीं।
श्वांस रोगी युवक की मौत के बाद से स्वास्थ्य विभाग में खलबली है, वहीं बहटा गांव में भी लोग चिंतित हैं। यह युवक हलवाई आदि की दुकान चलाता था। इसकी दुकान पर मिठाई, समोसा व अन्य परचून का सामान भी बिकता था। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसी स्थिति को देखते हुए परिवार के अन्य लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। कौन-कौन संपर्क में आया, उनकी हिस्ट्री भी बनाई जा रही है। सभी लोगों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Fathers Day: पिता के हौसले से मिली करियर में शोहरत, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने साझा किए भावुक पल
गांव में युवक के घर के आस पास का एरिया सैनिटाइज कराया गया है। स्वास्थ्य टीमों के गांव में पहुंचने के कारण कौतूहल बना रहा। वहीं मृतक युवक के परिवार में कोहराम के हालात हैं। सभी लोग काफी दहशत में हैं। कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलने के बाद पारिवारिक रिश्तेदार भी दुख में शामिल होने नहीं पहुंच पा रहे।