फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की आत्महत्या: कमरे में तीन पन्नों का सुसाइड नोट मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक प्रॉपर्टी डीलर ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें किसी व्यक्ति पर रुपये हड़पने की बात लिखी है। 
 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में सिकंदरा के द्वारिका कुंज में शुक्रवार सुबह जमीन कारोबारी महावीर सिंह (50) का शव घर में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। छह पेज का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें 16.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी सहित अन्य बातें लिखी हैं। तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इन लोगों पर रकम हड़पने का आरोप है। 

विज्ञापन

भवन निर्माण का ठेका लेते थे
परिजनों ने पुलिस को बताया कि महावीर सिंह जमीनों की खरीद-फरोख्त के साथ भवन निर्माण का ठेका भी लेते थे। उनकी ससुराल बमरौली कटारा में है। यहां पर भागवत कथा चल रही थी। इसमें दो दिन से पत्नी गुड़िया देवी, बेटा रवि, बहू और नातियों के साथ गए हुए थे। बृहस्पतिवार शाम को रवि ने पिता से बात की। उन्होंने दूसरे दिन भागवत कथा के संपन्न होने पर भंडारे में आने की बात कही थी। इसके बाद उनका फोन नहीं उठा। 
शुक्रवार सुबह भी फोन नहीं उठने पर परिजनों ने पड़ोसी को घर पर भेजा। उन्होंने काफी देर तक  कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने खिड़की से देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि कमरे का दरवाजा तोड़कर खोला गया। महावीर सिंह का शव पंखे से बंधे फंदे पर लटका हुआ था। कमरे की तलाशी में पुलिस को डायरी के छह पन्ने मिले। इसमें आत्महत्या की वजह लिखी हुई थी। यह थाना सिकंदरा को संबोधित किए गए थे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मैं इन तीन लोगों की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं...
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। एक पेज पर लिखा है कि गौतम यादव को 16.50 लाख रुपये दिए थे। सुनील इसकी गवाही देगा। गौतम ने घर को बर्बाद कर दिया। दूसरे पेज पर लिखा कि मैं घूरेलाल, धीरज यादव और गौतम यादव की वजह से आत्महत्या कर रहा हूं। अगर, इन तीन लोगों से मेरे मरने के बाद भी पैसा नहीं मिला तो मेरा परिवार भी खतरे में है। कृपया करके मेरा पैसा दिलवा देना सो मेरा परिवार जी सके। तीसरे पेेज पर लिखा है कि मैंने अपनी पत्नी का प्लाट गिरवीं रखा। इन्होंने मेरे से पैसे भी ले लिए। इसके बाद प्लाट किसी और बेच दिया। रुपये मांगने पर नहीं दिए। दो और पेज पर आत्महत्या की वजह लिखी है। पेजों पर नीचे महावीर सिंह लिखा हुआ है। 

गुड़िया तुमने मेरा बहुत साथ दिया
एक और पेज पर लिखा है कि गुड़िया तुमने मेरा बहुत साथ दिया। मगर, मैं तुम्हारा साथ नहीं दे पाया। यह मकान बेच देना। अपनी और बच्चों की देखभाल करना। मैं आपको बीच में छोड़कर जा रहा हूं। इसलिए मुझे माफ करना। तन्नू, केशव, सुनीता और रवि इन सब का ख्याल रखना। महावीर सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उन्हें रिश्तेदार किसी तरह संभाल रहे हैं।

आगरा: 200 रुपये का पेट्रोल भरवाया.. टंकी में पहुंचा सिर्फ 90 रुपये का, युवक ने ऐसे पकड़ी घटतौली
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें