फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामोत्सव: आगरा में कार्यक्रम आयोजित, केवट ने राम, सीता और लक्ष्मण को पार कराई नदी; जयकारों से गूंज उठा परिसर

Sun, 21 Jan 2024 03:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में श्रीराम और केवट संवाद पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केवट ने श्रीराम, सीता और लक्ष्मण को नदी भी पार कराई। इस अवसर पर पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन
रामोत्सव:  श्रीराम, सीता और लक्ष्मण को केवट ने पार कराई नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ताजनगरी आगरा में काफी उल्लास है। यहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को भी भगवान राम के जीवन से प्रेरित केवट संवाद और नदी पार कराने के दृश्य पर कार्क्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के अलावा केवट आदि स्वरूप में कलाकारों ने प्रस्तुति दी। यह प्रस्तुति यमुना नदी के तट पर दी गई। 

विज्ञापन


इस मौके पर केवट ने भगवान राम, सीता और लक्ष्मण को नदी पार कराई। यह कार्यक्रम आगरा विकास मंच की ओर से आयोजित किया गया। कार्यक्रम यमुना तट पर बसे रामलाल वृद्धा आश्रम में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजनकर्ता के साथ बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। दृश्य देखकर अनायास ही लोगों के मुंह से जय श्रीराम के जयकारे फूट पड़े। पूरा परिसर आराध्य के जयकारों से गूंज उठा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें