फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अलीगढ़ के प्रो. सगीर अफराहीम को मिला 30वां मैकश अवार्ड

Mon, 16 Nov 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। बज्म-ए-मैकश संस्था की ओर से आयोजित 30वें वार्षिक अल्लामा मैकश अकबराबादी राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह-2026 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सगीर अफराहीम को मैकश अवार्ड से सम्मानित किया गया। सेंट जोंस कॉलेज में आयोजित समारोह में उन्हें स्मृति चिह्न, मानपत्र और शॉल भेंट की गई। सम्मान मिलने पर प्रो. सगीर अफराहीम ने कहा कि यह पल उनके लिए बेहद अहम हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक सैयद अजमल अली शाह जाफरी नियाजी ने की। मुख्य अतिथि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. सैयद सिराजउद्दीन अजमली रहे। सेंट जोंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह और पूर्व उप परिवहन आयुक्त डॉ. विक्रम सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रो. सगीर अफराहीम का परिचय संस्था की महासचिव प्रो. नसरीन बेगम ने दिया, जबकि मानपत्र का वाचन सैयद फैज अली शाह ने किया।

सैयद अजमल अली शाह ने कहा कि मैकश अवार्ड उन चुनिंदा लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन उर्दू साहित्य के लिए समर्पित किया है। मुख्य अतिथि प्रो. सिराजउद्दीन अजमली ने कहा कि आगरा ने देश को बड़े अदीब और शायर दिए हैं। मैकश अवार्ड हासिल करना किसी भी साहित्यकार के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


समारोह में मैकश अकबराबादी की शख्सियत और फिक्र-ए-तसव्वुफ विषय पर गोष्ठी भी हुई। इसमें सेंट जोंस कॉलेज के उर्दू विभागाध्यक्ष सिब्ते हसन नकवी, सैयद बसारुल हसन वफा नकवी, डॉ. मुजीब शहजर, नईमा जाफरी पाशा और आबिंदा फातिमा ने मैकश अकबराबादी के व्यक्तित्व, साहित्यिक योगदान और सूफी विचारधारा पर विचार रखे। सैयद फैज अली शाह कादरी नियाजी जाफरी की संपादित पुस्तक इंतिखाब-ए-कलाम हजरत सैयद मोहम्मद अली शाह कादरी नियाजी अल्लामा मैकश अकबराबादी और प्रो. नसरीन बेगम के कहानी संग्रह तल्खियां जिंदगी की का विमोचन भी किया गया। उर्दू के छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। संचालन प्रो. नसरीन बेगम ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें