फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बीरई में परचून व काॅस्मेटिक की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
Theft in two shops in Birai - फोटो : गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने की मांग को लेकर स्थाई राजधानी गैरसैण समिति द्वारा निकाली गई रैली। संवाद
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव बीरई चौराहा स्थित परचून व काॅस्मेटिक की दुकान में शनिवार रात नकब लगाकर चोर लाखों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

बीरई चौराहे पर अनिल भारद्वाज की परचून व नीरज शर्मा की काॅस्मेटिक की दुकान है। शनिवार शाम दोनों अपनी दुकानें बंद करके घर चले गए। शनिवार मध्यरात्रि चोरों ने दोनों दुकानों की दीवार में नकब लगाकर परचून व काॅस्मेटिक सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया, चोरी की वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें