आगरा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 10 के प्रोजेक्ट और कक्षा 12 के आंतरिक मूल्यांकन का अंक अपलोड करने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है। विद्यालय अब निर्धारित पोर्टल के माध्यम से छात्रों के अंक ऑनलाइन अपलोड कर सकेंगे।
प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक मानवेंद्र सिंह ने बताया कि फिलहाल कोई अंतिम तिथि की सूचना जारी नहीं की गई है। अंक अपलोड करने के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://iamarksentry.upmsp.edu.in/Login को सक्रिय किया गया है। विद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय सीमा के भीतर कक्षा 10 के प्रोजेक्ट एवं कक्षा 12 के आंतरिक अंकों की प्रविष्टि सुनिश्चित करें, ताकि छात्रों के परिणाम समय पर तैयार किए जा सकें।