अजीजपुर निवासी चौधरी प्रेम सिंह ने बताया कि धनौली नाला की सफाई के लिए सातवीं बार प्रार्थनापत्र दिया है। रास्तों में जलभराव है, लेकिन नाले की सफाई नहीं हो सकी। इस नाले में डूबने से पिछले दिनों एक बच्ची की मौत हो चुकी है।
ये भी शिकायतें आईं
- केदार नगर निवासी शमीम बेगम ने बताया कि वह विधवा हैं। साढ़े तीन साल से चक्कर लगा रही हैं आवास नहीं मिला।
- सुभाष बाजार निवासी विशाल बंसल ने शिकायत दर्ज कराई कि छह महीने बाद भी टोरंट ने बिजली कनेक्शन नहीं दिया है।
- भाहई गांव निवासी हरी सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि पोखर व तालाब पर कब्जे की चार बार शिकायत की लेकिन तहसीलदार के आदेश के बाद भी अवैध कब्जे नहीं हटे।
- एत्माउ्ददौला निवासी आशा ने शिकायत दर्ज कराई कि लेखपाल भूमाफिया से मिलकर उसकी भूमि पर कब्जा करा रहा है।
- ताल सेमरी निवासी विद्यापाल सिंह ने बताया कि तालाब उफनाने से रास्तों पर गंदा पानी भरा है, निकलना बंद हो गया है।