कासगंज। सर्दी में हृदय रोगियों की परेशानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजी विभाग और विशेष चिकित्सक नहीं होने से उन्हें उपचार निदान नहीं हो पा रहा। ईसीजी जांच में गंभीर स्थिति सामने आने पर मरीजों को बेहतर उपचार के लिए रेफर करना पड़ता है।इन दिनों हृदय संबंधी बीमारी से परेशान 25 से 30 मरीज प्रतिदिन जिला अस्पताल पहुंचते हैं। यहां केवल ईसीजी जांच की सुविधा ही है। ह्रदय रोग विशेषज्ञ नहीं होने से समय पर जरूरी इलाज नहीं मिल पाता है। गंभीर स्थिति होने पर मरीज को अन्यत्र रेफर कर दिया जाता है। कमोवेश यही स्थिति निजी अस्पतालों में भी रहती है।
ये लक्षण दिखें हो जाए सतर्क :- गले या जबड़े में दर्द, चक्कर आना, बांह में दर्द, पेट में दर्द, जी मिचलाना, सीने में जलन, थकान, अचानक पसीना आना, सिर घूमना, सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न, पैरों या भुजाओं में सुन्नपन आदि।