फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः 20 दिन में हल होंगी मार्कशीट की समस्याएं

Tue, 14 Jul 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला अागरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्कशीट ठीक कराने भटक रहे 2013 बैच के छात्राें के लिए राहत की बात है। ऐसे छात्र 30 जुलाई तक इंस्टीट्यूट आफ बेसिक साइंस में प्रभारी अनिल गुप्ता को प्रार्थना पत्र जमा कर सकते हैं। अगले 20 दिनाें में इन सभी समस्याओं का निपटारा होगा। कुलपति ने एजेंसी संचालक को इस बाबत सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन


2013-14 सत्र में सैकड़ों छात्रों की मार्कशीट में गलत नाम, अंकाें में गड़बड़ी जैसी तमाम शिकायत हैं। लगातार चक्कर काटने पर भी छात्राें की समस्या जस की तस है। एकमुश्त में ऐसे पीड़ित छात्राें की समस्या के लिए प्रार्थना पत्र मांगे हैं। इसमें छात्र अपनी समस्या का जिक्र कर सकता है। डिग्री के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। सुधार के बाद चार्ट तैयार किए जाएंगे, इसके बाद छात्राें की समस्या पर विचार नहीं होगा। पीआरओ डा. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 2013 की पेंडेंसी समाप्त करने के लिए यह निर्णय लिया है। एजेंसी को भी अल्टीमेटम दिया गया है।  

बीकाम पार्ट वन का मूल्यांकन समाप्त
- बीकाम पार्ट वन का मूल्यांकन समाप्त हो गया है। इनके अंकाें की फीडिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके अलावा सोमवार तक 47 बीएड डिग्री कालेज ने कोर्ट का आदेश जमा कराया। इनके प्रवेश पत्र बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें