फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश से घरों में घुसा पानी, लोग परेशान रहे

विज्ञापन
नगर के मोहल्ला अबधनगर में घ्रर में घुसे पानी को निकालती महिला - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को भी झमाझम बारिश हुई। बारिश के चलते नगर में कई जगह घरों में पानी भर गया। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ टूट गए। वहीं ग्रामीण अंचल में कच्चे मकान और दीवार गिर गईं। नगर क्षेत्र में गलियों का पानी घरों में घुसने से लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को हुई झमाझम बारिश के बाद जिले में रविवार को भी सुबह से ही काले बादल छा गए। दोपहर 12 बजे के करीब जोरदार बारिश हुई। इसके बाद शाम चार बजे फिर से नगर में झमाझम बारिश हुई तो एकबार फिर से सड़कों व गलियों में जलभराव हो गया।
नगर के कई मोहल्लों में जलभराव के कारण गलियों व तालाबों का पानी घरों में जा घुसा, जिससे लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा। लगातार दूसरे दिन बारिश जारी रहने से आमजन जीवन भी अस्त-व्यस्त होने लगा है। लोग अपने कार्य के लिए घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रविवार को जिले में बारिश के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा।
विज्ञापन

नगर के देवी रोड पर डॉ. पुरंग अस्पताल के पास विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि यह पेड़ सड़क की तरफ गिरा। पास में ही मकान थे, यदि यह पेड़ मकान की तरफ गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नगर के मोहल्ला चौथियाना, नगला रते, राजीवगांधी नगर, देवपुरा, रामलीला मैदान, खरगजीत नगर, वंशीगोहरा, यदुवंश नगर आदि क्षेत्रों में बारिश के बाद हुए जलभराव के बाद गलियों व सड़कों का पानी घरों में जा घुसा। चौथियाना में तालाब पर अवैध कब्जा हो जाने के कारण तालाब में जाने वाला पानी लोगों के घरों में घुस गया जिससे लोग खाना तक नहीं बना सके।
नगर पालिका ने पहले तो नाला सफाई में लापरवाही की। अब जब लोगों के घरों में पानी भर रहा है इसके बाद भी नगर पालिका अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। नगर के विभिन्न मोहल्लों में लोगों के घरों में बारिश का पानी भरने के कारण लोग खाना तक नहीं बना सके। नगर पालिका ने घरों में घुसे पानी को निकलवाने के लिए कोई व्यवस्था तक नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें