फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन की चपेट में आए बाइक सवार, जीजा की मौत

विज्ञापन
गुरप्रीत का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी। बरेली-ग्वालियर हाईवे पर रविवार को अरसारा मोड़ के पास बाइक सवार जीजा और साला एक वैन की चपेट में आ गए। हादसे में जीजा की मौत हो गई, वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सैफई रेफर किया गया है। थाना बेवर क्षेत्र के गांव परौंखा निवासी गुरप्रीत सिंह जाटव (24) की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व सौरिख के गांव हसेरन निवासी कल्पना के साथ हुई थी।
विज्ञापन

19 अगस्त को पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया। दो दिन पहले बच्चे की छठी पर साला हरनाथ आया हुआ था। रविवार की शाम करीब तीन बजे गुरप्रीत बाइक पर साले को साथ लेकर सौरिख जा रहा था। बाइक जब बरेली-ग्वालियर हाईवे पर गांव अरसारा मोड़ के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही वैन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
इससे गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साला हरनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। हादसे के वक्त मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। गुरप्रीत के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। अगर गुरप्रीत हेलमेट लगाए होता तो शायद उसकी जान नहीं जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें