फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीआईडी को भेजी जा सकती है मंत्री के भतीजे पर दर्ज मामले की विवेचना, 28 महीने पहले दर्ज हुई थी प्राथमिकी

Sat, 31 Jan 2026 07:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना जगदीशपुरा में कोर्ट के आदेश पर सितंबर 2023 में मंत्री के भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।  दर्ज मामले की विवेचना 28 महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। पीड़ित ने जांच प्रभावित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना जगदीशपुरा में कारोबारी रमेश चंद्र सोनी की शिकायत पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के भतीजे सुनील गोली पर दर्ज मामले की विवेचना 28 महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। विवेचना क्राइम ब्रांच में चल रही है। अब आरोपी पक्ष की शिकायत पर शासन ने आगरा पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। जांच सीआईडी को ट्रांसफर की जा सकती है।
विज्ञापन


भीम नगर, जगदीशपुरा निवासी इलेक्ट्रिक पार्ट्स कारोबारी रमेश चंद्र सोनी ने बताया कि उन्होंने प्रमोद सागर से घर के सामने 543 वर्गगज जमीन खरीदी थी। बैनामा भी उनके नाम है। भूखंड का 19 सितंबर 2023 को विजय सिंह, उसकी पत्नी ओमवती और भाई धर्मेंद्र ने सुनील गोली के नाम एग्रीमेंट कर दिया। ओमवती जमीन पर रहती थीं। उसकी मालिक नहीं थी। एग्रीमेंट से दो माह पूर्व 12 जुलाई को विजय सिंह की मृत्यु हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सुनील गोली, एक राजपत्रित अधिकारी समेत आठ नामजद के खिलाफ जमीन पर कब्जे के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। सुनील गोली कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य का रिश्ते का भतीजा है। वर्तमान में मामले की विवेचना अपराध शाखा में चल रही है। पिछले दिनों आरोपी पक्ष की तरफ से शासन में शिकायत की गई। पुलिस पर आरोप लगाए। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष विवेचना को ट्रांसफर करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


शासन ने मांगी है रिपोर्ट
पुलिस आयुक्त दीपक कुमार का कहना है कि मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच कर रही है। आरोपी पक्ष ने शासन में शिकायत की थी। सीआईडी से जांच कराने की मांग की थी। इस पर शासन ने रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें