फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सीमा पर खड़ीं कांग्रेस की बसें, अफसरों की अनुमति का इंतजार

Tue, 19 May 2020 11:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • तीन दर्जन से अधिक बसें भेजी
  • जिला अधिकारी की अनुमति का इंतजार
विज्ञापन
राजस्थान सीमा पर खड़ीं कांग्रेस की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जंग छिड़ी थी। जहां रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश की अनुमति नहीं दी और बसें वापस लौटा दी गईं।
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर मजदूरों की मदद के लिए दोबारा कई बसें कांग्रेस द्वारा भेजी गईं। लेकिन प्रशासन की अभी अनुमति मिलने का इंतजार है। इस कारण बसें राजस्थान बॉर्डर पर खड़ी हैं। बसों के साथ राजस्थान से कांग्रेस सरकार के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे हैं।  
 
बताया गया है कि फतेहपुर सीकरी में उत्तर प्रदेश-राजस्थान बार्डर पर पर तीन दर्जन से अधिक बसें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजी गईं हैं। फतेहपुर सीकरी थानाध्यक्ष राजकमल बालियान ने बॉर्डर पर बसों को रोका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान सीमा पर खड़ीं रहीं कांग्रेस की बसें, प्रियंका ने सीएम योगी से कहा- ये राजनीति का वक्त नहीं

उनका कहना है कि आगरा जिला प्रशासन की अनुमति का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही बसों को आगरा में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं बसों के साथ राजस्थान के मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग भी आए हैं जो बसों की रवानगी के लिए आगरा जिला अधिकारी से वार्ता कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें