फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान सीमा पर खड़ीं रहीं कांग्रेस की बसें, प्रियंका ने सीएम योगी से कहा- ये राजनीति का वक्त नहीं

Mon, 18 May 2020 12:32 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

  • श्रमिकों को लेकर सियासी अखाड़ा बना यूपी-राजस्थान बॉर्डर, 
  • राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने खड़ी कीं 500 बसें, नहीं मिली अनुमति
विज्ञापन
कांग्रेस ने यूपी-राजस्थान बॉर्डर पर खड़ीं की बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर सियासी जंग छिड़ गई है। रविवार को राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने करीब 500 बसों को उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर मजदूरों की मदद के लिए भेज दिया, लेकिन मथुरा जिला प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण बसों के साथ आए कांग्रेस नेता बहज राजस्थान बॉर्डर पर देर शाम तक खड़े रहे। 
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्विटर वीडियो जारी कर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बसों को चलाने की अनुमति भी मांगी। उन्होंने कहा कि यह वक्त राजनीति का नहीं है। हमारी बसें बॉर्डर पर खड़ी हैं। हमें मजूदरों की मदद करने दीजिए। 
 
विज्ञापन

कांग्रेस ने 500 बसें राजस्थान बॉर्डर पर खड़ीं कीं

दूसरे राज्यों से घर लौट रहे प्रवासी मजदूरों का सिलसिला थम नहीं रहा। इन मजदूरों को उनके घरों तक छोड़ने के लिए रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आह्वान पर राजस्थान सरकार ने करीब 500 बसें मथुरा जिले से सटे बहज राजस्थान बॉर्डर पर भेज दीं। 

इन बसों के साथ भरतपुर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, राष्ट्रीय सचिव व सह प्रभारी उत्तर प्रदेश जुबैर खान, राजस्थान सरकार मंत्री सुभाष गर्ग, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह, पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर आदि मौजूद थे। 

पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने इस संबध में जिलाधिकारी मथुरा से बातचीत की। एसडीएम गोवर्धन से भी बात की, परंतु जिलाधिकारी ने बसों के लिए अनुमति देने से मना कर दिया। इसके कारण बसों को मजदूरों की मदद को नहीं भेजा जा सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें