फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा की अब इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने केंद्र और यूपी सरकार को घेरा

Sun, 28 Jun 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • नवजात की तलाश में दिनभर बीहड़ खंगालती रही पुलिस और वन विभाग की टीमें, नहीं चला पता 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के पिनाहट क्षेत्र में 23 जून की रात खुले में शौच के लिए गई गर्भवती महिला का प्रसव होने और नवजात के गायब होने के मामले को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर केंद्र और प्रदेश की सरकार पर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


प्रियंका गांधी ने शनिवार को फेसबुक पर पोस्ट करते हुए इस घटना को दुखद बताया। उन्होंने लिखा कि इस दुखद घटना ने यूपी की बदतर चिकित्सीय सुविधाओं के साथ स्वच्छ भारत मिशन के दावों की भी पोल खोल दी। उनके इस पोस्ट से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 


शनिवार को वन विभाग और पुलिस की टीमें नवजात की तलाश में दिनभर बीहड़ खंगालती रहीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने भी गांव पहुंचकर पीड़िता से मुलाकात की। उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गांव जोधपुरा निवासी गर्भवती महिला सिम्पी पत्नी सुनील कुमार शौच के लिए बाहर गई थी। वहीं उसे प्रसव हो गया। घरवाले को वो बेहोश मिली थी। उसका नवजात गायब था। इस घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने प्रदेश व केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधा। इसके बाद शासन-प्रशासन हरकत में आया। 

दूसरे दिन भी तलाश, नहीं मिला नवजात 

शनिवार को दिनभर पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने बीहड़ में कांबिंग की। पर, नवजात का कुछ पता नहीं चल सका। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष ने भी जोधपुरा गांव जाकर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर प्रशासन को घेरा। सीओ पिनाहट मोहसिन खान ने बताया कि वन विभाग के साथ पुलिस द्वारा बीहड़ में शिशु की तलाश की गई है। मामले की छानबीन जारी है।

बनने के दूसरे दिन ही शौचालय क्षतिग्रस्त

पिनाहट ब्लॉक के चचिहा ग्राम पंचायत के जोधपुरा गांव में घटना होने के दूसरे दिन ही पीड़िता सिम्पी के यहां प्रशासन ने आनन-फानन में शौचालय बना दिया। पीड़िता के मुताबिक दूसरे दिन ही उसकी दीवार चटक गई। शौचालय में गैस पाइप की भी व्यवस्था नहीं की गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें