फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा स्थगित, नवरात्र के चलते टला कार्यक्रम

Fri, 24 Sep 2021 07:07 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की सात अक्टूबर को आगरा के रामलीला मैदान में होने वाली की जनसभा स्थगित हो गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व ने सात अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र को देखते हुए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की जनसभा स्थगित कर दी गई है। अब यह जनसभा अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में होगी। कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी सात अक्तूबर को आगरा से उत्तर प्रदेश में चुनावी अभियान की शुरुआत करने आ रही थीं। शुक्रवार को जनसभा के लिए प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी। 

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को दिल्ली से संदेश आया कि चूंकि सात अक्तूबर से नवदुर्गा महोत्सव शुरू हो रहा है। ऐसे में जनसभा का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। अब जनसभा अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में किसी दिन हो सकती है। इसके लिए अलग से कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

दावेदार 10 अक्तूबर तक करें आवेदन
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के दावेदार अब अपने आवेदन 10 अक्तूबर तक भेज सकते हैं। प्रवक्ता आईडी श्रीवास्तव ने बताया कि पहले आवेदन जमा करने की आखिरी तिथि 25 सितंबर थी, जिसे बढ़ाया गया है। अब आवेदक अपने आवेदन जिला, शहर कार्यालय के अलावा प्रदेश कार्यालय में 10 अक्तूबर तक जमा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें