फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024: प्रियंका बिगाड़ सकती हैं इस सीट पर भाजपा का खेल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताई ये बड़ी वजह

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

प्रियंका गांधी ही भाजपा को टक्कर दे सकती हैं। ये मानना है कांग्रेस कार्यकर्ताओं का। दरअसल स्थानीय कार्यकर्ताओं ने फतेहपुर सीकरी से स्टार प्रचारकों की जो सूची तैयार की है, उसमें राहुल गांधी नहीं प्रियंका गांधी के रोड शो की मांग की है। 
 
विज्ञापन
प्रियंका गांधी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर सीकरी लोकसभा से भाजपा, गठबंधन और बसपा के प्रत्याशी मैदान में हैं। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए स्थानीय नेताओं ने स्टार प्रचारकों की सूची बनाई है। कांग्रेस की बात करें तो स्थानीय नेताओं ने राहुल गांधी से ज्यादा प्रियंका गांधी से प्रचार कराने की मांग की है। प्रियंका गांधी फतेहपुर सीकरी में रोड शो कर वोट मांग सकती हैं।
विज्ञापन


 
Trending Videos

फतेहपुर सीकरी से भाजपा ने मौजूदा सांसद राजकुमार चाहर पर भरोसा जताया है। बसपा से रामनिवास शर्मा और कांग्रेस-सपा गठबंधन के रामनाथ सिकरवार मैदान में हैं। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने प्रियंका गांधी की महिलाओं में लोकप्रियता को देखते हुए रोड शो-रैली कराने की मांग की है। बीते विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने खेरागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के लिए रोड शाे कर वोट मांगे थे। इसमें जबरदस्त भीड़ उमड़ी थी। इसका असर ये रहा कि पहली बार चुनावी मैदान में उतरे रामनाथ दूसरे स्थान पर रहे।

प्रियंका पहली पसंद
शहर अध्यक्ष कांग्रेस देवेंद्र सिंह चिल्लू ने बताया कि प्रचार के लिए प्रियंका गांधी पहली पसंद बनी हुई हैं। हाईकमान से उनकी रैली-रोड शो कराने के लिए मांग भेजी है।

ये भी पढ़ें -  लोकसभा चुनाव 2024: बॉक्सर विजेंदर से पहले इस कांग्रेस नेता ने खरीदा मथुरा से नामांकन पत्र, जानें इनके बारे में

 

प्रियंका सीकरी में करेंगी प्रचार
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि पार्टी के बड़े नेता प्रचार करेंगे। आगरा क्षेत्र में प्रियंका गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए इनकी रैली-रोड शो के लिए कार्यकर्ता मांग कर रहे हैं। फतेहपुर सीकरी में वह प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगी। गठबंधन की आगरा में भी महारैली होगी।

 

गठबंधन की महारैली, बड़े नेता होंगे शामिल
कांग्रेस-सपा से गठबंधन में आगरा की सीट सपा के खाते में आई है। अभी इनका प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। ऐसे में दोनों सीटों को साधने के लिए गठबंधन की महारैली होगी। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य दलों के बड़े नेता शामिल होंगे।

 

दो चुनावों में दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस
फतेहपुर सीकरी सीट के लिए वर्ष 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव हुआ। इस लोकसभा क्षेत्र में आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद और बाह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। कांग्रेस यहां से खाता खोलने में सफल भले ही नहीं हुई हो, लेकिन 2009 और 2019 के चुनावों में पार्टी दूसरे स्थान पर रही। 2014 में रालोद के अमर सिंह चौथे नंबर पर रहे।

 
विज्ञापन

सीकरी लोकसभा सीट पर ये रही कांग्रेस की स्थिति:
- वर्ष 2009: सीमा उपाध्या( बसपा)- 209466 वोट, राजबब्बर(कांग्रेस)-199530
- वर्ष 2014: चौधरी बाबूलाल (भाजपा)-426589 वोट, अमर सिंह (रालोद-कांग्रेस गठबंधन)-24185
- वर्ष 2019: राजकुमार चाहर (भाजपा)- 667147, राजबब्बर (कांग्रेस)-172082
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें