फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: निजी ब्लड बैंक की लापरवाही, बिना जांच के ले रहे इन मरीजों का रक्त

Mon, 23 Dec 2019 04:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
प्राइवेट ब्लड बैंक हीमोग्लोबिन, मधुमेह, ब्लडप्रेशर जांच किए बिना ही लोगों से रक्त ले रहे हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करने पहुंच रहे लोग ऐसी शिकायतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस लापरवाही से रक्तदान करने वाले लोगों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ता है। ज्ञात हो कि एसएन अस्पताल में कैंसर, गर्भवती महिलाओं को रक्त नि:शुल्क मिलता है। 

जिले में 18 ब्लड बैंक हैं, जिसमें 15 प्राइवेट हैं। इनमें औसतन महीने में 40 हजार यूनिट रक्त एकत्र होता है। एसएन में रक्तदान को पहुंच रहे लोगों की शिकायत है कि कुछ प्राइवेट ब्लड बैंक रक्तदान कराने से पहले हीमोग्लोबिन, मधुमेह, वजन, ब्लडप्रेशर की जांच नहीं करते। 12.5 ग्राम हीमोग्लोबिन से कम होने पर भी रक्तदान करा लेते हैं। चिकित्सक और प्रशिक्षित स्टाफ नहीं रहता। रक्तदाताओं से ऑपरेशन, गंभीर बीमारी की जानकारी भी नहीं ली जाती।
विज्ञापन
Trending Videos

केस एक: नाबालिग से कराया रक्तदान
साढ़े 17 साल की एनसीसी कैडेट से पिछले महीने निजी ब्लड बैंक के शिविर में रक्तदान करा लिया। कैडेट ने जब 18 साल पूरा होने में छह महीने कम बताए, तो ब्लड बैंक की टीम ने कहा कि पांच-छह महीने कम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

केस दो: हीमोग्लाबिन कम, फिर भी रक्त लिया
प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका ने शिविर में रक्तदान किया, उस वक्त उनका हीमोग्लोबिन 10.5 ग्राम प्रतिशत था। बाद में एसएन में रक्तदान करने गई तो 11 ग्राम प्रतिशत पर भी रक्त नहीं लिया, इस पर उन्होंने इसकी शिकायत की।
 

स्वस्थ व्यक्ति ही कर सकता है रक्तदान
एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि स्वस्थ रक्तदाता से ही रक्तदान कराया जाना चाहिए। अधूरी जांच और जानकारी से रक्तदाता का जीवन भी संकट में आ सकता है। हमारे यहां शिकायत करते हैं तो उन्हें औषधि विभाग जाने को कहा जाता है।

जांचे जाएंगे रिकॉर्ड
हीमोग्लोबिन, वजन, बीपी समेत अन्य जानकारी के बाद ही रक्तदान कराना जरूरी है। ब्लडबैंक की जांच कर इनके शिविर और रक्तदान करने वालों के रिकॉर्ड जांचें जाएंगे। हम पूर्व में भी दो ब्लडबैंक में गड़बड़ी पर कार्रवाई कर चुके हैं। - शिवशरण सिंह, सहायक आयुक्त औषधि

एसएन के ब्लड बैंक में सभी मानकों का पालन 

एसएन ब्लड बैंक में सभी मानकों का पालन करते हुए रक्तदान कराया जाता है। यहां जुटा रक्त कैंसर, गर्भवती महिला, लावारिस मरीज, थेलेसीमिया मरीजों को बिना डोनर के उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में जनसेवा के लिए कॉलेज प्रशासन लोगों से एसएन में रक्तदान करने की अपील करता है।
विज्ञापन

ये हैं नियम
- 18 से 65 साल के स्वस्थ लोग, वजन 45 किलो से अधिक हो।
- रक्तदान में तीन महीने का अंतराल और हीमोग्लोबिन 12.5 प्रतिशत हो।
- एंटीबायोटिक दवाएं, इंसुलिन चलने पर चार दिन-सप्ताह भर बाद ही रक्तदान।
- ब्लडप्रेशर 140 से अधिक होने पर रक्तदान नहीं कराया जाना चाहिए।
- हार्टअटैक और रैबीज पीड़ित मरीज का रक्तदान नहीं कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें