फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेल प्रीमियर लीग में बंदियों ने जेल स्टाफ को हराया

Sun, 18 Jan 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जेल प्रीमियर लीग
विज्ञापन
आगरा। केंद्रीय कारागार में शनिवार को जेल प्रीमियर लीग में सबसे रोमांचक मुकाबला बंदियों और जेल स्टाफ के बीच हुआ। बंदियों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर 13 रनों से जीत हासिल कर ली। इससे पहले पहला मैच बंदियों की सर्किल 3बी और 4ए के बीच हुआ, जिसमें 3बी विजेता बना।
विज्ञापन

पहला मैच सर्किल 3बी और 4ए के बीच हुआ। 3बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। 4ए ने निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन बनाए। राजेश ने 32 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर 62 रन, सोनू ने 13 गेंद पर 3 छक्के और 1 चौके की मदद से 28 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी 3बी की टीम ने 6 विकेट खोकर मैच जीत लिया। लोकेंद्र ने 18 गेंद पर 46 रन 5 छक्के और 3 चौके की मदद से बनाए। चेतन ने 18 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके लगाकर 29 रन बनाए।
दूसरा मैच सर्किल 1ए के बंदियों और जेल वार्डर और जेल की सुरक्षा में तैनात पीएसी जवानों की संयुक्त टीम के बीच हुआ। इसमें सर्किल 1ए के बंदियों ने टॉस जीता और 12 ओवरों में तीन विकेट पर 210 रन बनाए। भूरा ने 37 गेंद पर 11 छक्के और 7 चौकों की मदद से ताबड़तोड़ 103 रन बनाए। फैजल ने 8 गेंद पर पांच छक्के एक चौके की मदद से कुल 35 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने डिप्टी जेलर सूरज कश्यप की कप्तानी में उतरा जेल स्टाफ कांटे के इस मैच में तीन विकेट पर 197 रन ही बना सका। जेल वार्डर आशीष चहल ने 12 छक्के और 4 चौके की मदद से 99 रन बनाए। कप्तान सूरज कश्यप ने 13 गेंद पर 3 छक्के लगाकर 29 रन बनाए। जेल स्टाफ की टीम 13 रन से हार गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने दोनों टीम के खिलाड़ियों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें