100, आगरा विकास मंच के शिविर में कृत्रिम पैर लगावने के बाद दिव्यांग
आगरा। आगरा विकास मंच की ओर से जयपुर हाउस स्थित दिव्यांग केंद्र में लगे शिविर में 10 मरीजों की जांच हुई। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विभांशु जैन ने बताया कि जांच में दो मरीजों के घुटने और कूल्हे खराब मिले। दो दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण लगाए गए। आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन और संयोजक सुनील कुमार जैन ने बताया कि फिरोजाबाद निवासी दिलीप कुमार (40) दिव्यांग हैं। वह चल नहीं सकते थे। जयपुर फुट लगने के बाद वे चलने लगे। अभ्यास में आने के बाद बैसाखी का सहारा भी नहीं लेना पड़ेगा। शिविर में डेढ़ साल की बच्ची समेत 12 मरीजों की फिजियोथेरेपी फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. अनिल कुशवाहा और डॉ. पंकज कुशवाहा ने की। शिविर में सुशील जैन, रविंद्र अग्रवाल, ममता जैन, कविता जैन, पूर्वा जैन, अंशु जैन का सहयोग रहा।