'उल्टा चोर, कोतवाल को डांटे' इस कहावत की बानगी यूपी के मैनपुरी में देखने को मिली। कोर्ट में पेशी पर आए बंदी ने सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। हैरत की बात यह कि दरोगा ने भी सिपाही की नहीं सुनी।
जब इसकी शिकायत पुलिसकर्मी ने दरोगा से की तो उसने भी डांट दिया। परेशान सिपाही एसपी से शिकायत करने पहुंचा, लेकिन अधिकारी के न मिलने पर दोबारा शिकायत की बात कहते हुए लौट गया।
पुलिस लाइन में तैनात सिपाही प्रदीप रावत शनिवार को जेल से बंदियों को लेकर दीवानी हवालात पहुंचा था। जब वो एक बंदी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहा था।