फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुकिंग कॉन्टेस्ट में महिलाओं ने जगाया स्वाद का जादू, फाइनल रविवार को

Sun, 20 May 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
महिलाओं ने बनाए व्यंजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में घरेलू और कामकाजी महिलाओं की छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए अमर उजाला की ‘प्रथमा’ प्रतियोगिता में शनिवार को महिलाओं ने आनंदा पनीर की लजीज और जायकेदार डिशेज बनाकर स्वाद का जादू जगाया। 
विज्ञापन


चुनी गईं इन प्रतिभागियों के बीच रविवार को कुकिंग एवं स्टाइल दीवा कॉन्टेस्ट होगा। साथ ही वीमेन अचीवर्स अवार्ड दिए जाएंगे। ‘प्रथमा’ के कुकरी कॉन्टेस्ट में अमर उजाला कार्यालय में प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक व्यंजन बनाए। 

डॉ. एमपीएस कॉलेज के होटल मैनेजमेंट के एचओडी हिमांशु आर्या ने 12 फाइनलिस्ट का चुनाव किया। रविवार शाम चार बजे फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिस्टल सरोवर में चुनी गईं यह प्रतिभागी स्टाइल दीवा और कुकिंग कान्टेस्ट में अपना हुनर दिखाएंगी। इसके बाद विजेता का चयन होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुकिंग कॉन्टेस्ट में महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
आनंदा के सीएमडी राधेश्याम दीक्षित का कहना है कि यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाला मंच है। कार्यक्रम के टाइटल स्पांसर आनंदा हैं। पावर्ड बाय पार्टनर कैच साल्ट एंड स्पाइसेस। सह प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, ओपी चेन्स एंथेला और रेनबो हेल्थ केयर हैं। 

अमर उजाला के प्रथमा में रविवार की सुबह छह बजे से कमला नगर स्थित जनक पार्क में महिलाओं के लिए योग शिविर और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ योग के टिप्स देंगे। साथ ही चिकित्सक भी परामर्श देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें