फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान ने जितनी सांसें लिखीं हैं इंसान उससे एक भी अधिक नहीं ले सकता

Tue, 06 Sep 2022 09:28 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

वन महाराज कॉलेज परिसर में आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव अंतर्गत सोमवार की देर रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रख्यात कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन। वन महाराज कॉलेज परिसर में आयोजित स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य महोत्सव अंतर्गत सोमवार की देर रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। प्रख्यात कवियों ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया।

विज्ञापन

पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने चिरपरिचित अंदाज में कभी देश की राजनीति तो कभी महिलाओं पर चुटकी लेते हुए श्रोताओं को हंसाया। उन्होंने कहा कि महिलाएं जितनी कठोर होती हैं पुरुष उतने ही कोमल होते हैं। महिलाएं अपनी पर आ जाएं तो वह जेल की हवा भी खिला दें। उन्होंने कहा कि जिंदगी आसानी से जीनी हो तो व्यायाम और जिम जाना छोड़ दो। इससे उम्र बढ़ेगी नहीं बल्कि कम होगी। घोड़ा दिन भर दौड़ता है और बीस वर्ष जीता है लेकिन अजगर पड़ा रहता है और हजारों साल जिंदा रहता है। उन्होंने कहा कि भगवान ने जितनी सांसें लिखीं हैं, इंसान उससे एक भी अधिक नहीं ले सकता।
कवि सुदीप भोला ने कहा गौरैया ने अब बागों में आना छोड़ दिया है, कोयलिया ने भी दहशत में गाना छोड़ दिया है...। कवियत्री कविता तिवारी ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा बदलकर आंसुओं की धारा को मैं मुस्कराती हूं जगाके ओज की धारा बहुत सुख चैन पाती हूं...सुनाया। कवि मनवीर मधुर ने आकर्षण जो कृष्ण नाम में वो राधारानी ही है नटखट या फिर विराम में वो राधारानी ही है...प्रस्तुत किया। कवि गजेंद्र सोलंकी ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि जनगण मन के अमर स्वरों का गान तिरंगा है भारत के स्वर्णिम सपनों की शान तिरंगा है...। देर रात तक हुए कवि सम्मेलन में लोग डटे रहे और कवियों ने खूब तालियां बटोंरी। आयोजन समिति के सचिव गोपी गोस्वामी ने कवियों एवं अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नामदेव शर्मा, अनूप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, अभय वशिष्ठ, रवि शर्मा, विश्वनाथ गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी व अतुल श्रीवास्तव थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें