मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की शाम एक युवती ने अचानक भांवत नहर में छलांग लगा दी। युवती को कूदता देख आसपास के लोग सकते में आ गए। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। नहर में तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए हैं।
सोमवार की शाम थाना एलाऊ क्षेत्र में भांवत नहर पुल के पास रोजाना की तरह चहल पहल थी। तभी अचानक एक करीब 22 वर्षीय युवती नहर पुल के पास पहुंच गई। लोग अभी कुछ समझ पाते की युवती नहर में कूद गई। यह नजारा देख आसपास के लोग सकते में आ गए। तुरंत ही थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद सीओ सिटी संतोष सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।
जानकारी करने पता चला कि नहर में छलांग लगाने वाली युवती का नाम शिल्पी है, वह घर से कपड़े सिलवाने की बात कह कर निकली थी। उसने नहर में छलांग क्यों लगाई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस गोताखोर की मदद से युवती की तलाश करा रही है।
एटा नहर में डूबे युवक का शव कुरावली में मिला
रविवार दोपहर एटा में भगवान गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान युवक नहर में डूब गया था। सोमवार को उसका शव थाना क्षेत्र में सराय लतीफ के पास मिल गया। एटा के थाना मलावन के गांव अकबरपुर निवासी गौरव सिंह (22) दोपहर प्रतिमा विसर्जन के लिए गया था। इस दौरान गौरव दो अन्य साथियों के साथ नहाते समय डूबने लगा। वहां मौजूद युवकों ने दो साथियों को तो निकाल लिया, लेकिन गौरव नहर में बह गया था। सोमवार सुबह गौरव का शव गांव सराय लतीफ में नहर में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।