फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: जेल की बैरक में फंदे से लटका मिला बंदी का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 10 Mar 2019 06:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक बंदी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज जिला जेल में शनिवार की रात हत्या आरोपी की मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे से लटका मिला। जेल प्रशासन मामले को आत्महत्या का बता रहा है, वहीं मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर विरोधियों की मिलीभगत से हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के पिता ने जेल प्रशासन के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव कम्पुर निवासी विनोद (25) पुत्र हुलासीराम बच्चे की हत्या के मामले में दो माह से जेल में निरुद्ध था। शनिवार शाम को  बंदियों की गिनती में संख्या कम होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस पर बंदी की तलाश की गई तो विनोद का शव पहली मंजिल पर सुनसान पड़ी बैरक में गमछे के फंदे लटका मिला। 

बंदी की मौत की जानकारी से जेल में सनसनी फैल गई। सूचना पर एसपी अशोक कुमार शुक्ल, एडीएम योगेंद्र कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी पर रविवार सुबह परिजन भी पहुंच गए। परिजनों ने जेल प्रशासन पर हत्या का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया ये आरोप

मृतक के पिता हुलासीराम ने पुलिस को तहरीर देकर जेल प्रशासन पर आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष से मिलकर जेल कर्मियों ने विनोद की हत्या करवा दी है। इस पर जिलाधिकारी ने मामले की न्यायिक जांच करने की निर्देश दिए हैं। वहीं जेल उपमहानिरीक्षक भी मामले की जांच करेंगे।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की न्यायिक जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्तर से होगी। इसलिए मजिस्ट्रियल जांच की जरूरत नहीं है। एडीएम ने मौके पर पहुंचकर जेल प्रशासन से घटना की जानकारी ली है। पुलिस अधीक्षण अशोक कुमार शुक्ल ने बताया कि मामले में न्यायिक जांच हो रही है। पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं है। परिजन न्यायिक जांच के दौरान अपनी बात कहें। 

उधर, जेलर आरके सिंह ने कहा कि आरोप प्रत्यारोप आम बात है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है, लेकिन बंदी ने आत्महत्या की है। शाम को लॉकिंग के दौरान बंदी ने सुनसान बैरक के पास पहुंचकर आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें