फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एसएन से भागा बंदी हाथरस व एटा में भी नहीं मिला, व्हीलचेयर से उठकर लगा दी थी दौड़

Tue, 06 Sep 2022 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग के हड्डी वार्ड में भर्ती कासगंज जिला कारागार का बंदी रविवार सुबह फिल्मी अंदाज में फरार हो गया था। वह नहाने के बहाने व्हीलचेयर पर शौचालय में आया था। बंदीरक्षकों की नजर बचते ही व्हीलचेयर छोड़कर भाग निकला। 
 
विज्ञापन
व्हीलचेयर पर बैठा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से भागा कासगंज जिला कारागार का बंदी सोमवार को भी पुलिस टीमों के हत्थे नहीं चढ़ा। एमएम गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। बंदी के अलावा दो जेल वार्डन भी नामजद हैं। उन पर लापरवाही का आरोप है। उधर, पुलिस की दो टीमें बंदी की तलाश में लगी हैं। वह एटा और हाथरस में भी नहीं मिला।

विज्ञापन


एटा के थाना जलेसर स्थित गांव मोहब्बतपुरा निवासी नीरू (48) को कासगंज जिला कारागार से 17 अगस्त को एसएन में भर्ती कराया गया था। वह नई सर्जरी बिल्डिंग के हड्डी रोग विभाग में था। रविवार सुबह नहाने के बहाने व्हीलचेयर पर वॉशरूम में गया और चकमा देकर भाग निकला। पुलिस टीमों ने रेलवे और बस स्टैंड पर तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। थाना प्रभारी अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि कासगंज जिला कारागार के हेड वार्डन सुरेंद्र सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बंदी नीरू के साथ सुरक्षा में लगे जेल वार्डन उमेश कुशवाहा और आयुश को नामजद किया गया है। जेल वार्डनों पर लापरवाही का आरोप है।

एटा के घर में नहीं मिला कोई

पुलिस की दो टीमें बंदी की तलाश में जुटी हैं। एक टीम को एटा भेजा गया था। वहां पता चला कि घर में कोई नहीं रह रहा है। बंदी के एक रिश्तेदार के हाथरस में रहने की जानकारी मिली। इस पर दूसरी टीम को वहां भेजा गया। रिश्तेदार से भी कुछ जानकारी नहीं लग सकी। अब संभावित स्थानों पर बंदी की तलाश की जा रही है।

जेल वार्डन की लापरवाही 

एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि दो टीम को लगाया गया है। जेल वार्डन की लापरवाही सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। बंदी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें