फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: फीस न जमा होने पर प्रिंसिपल की क्रूरता, मासूम को 6 घंटे धूप में खड़ा किया, डंडों से पीटा, की गाली-गलौज

Thu, 16 Mar 2023 11:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में फीस जमा करने में देरी होने पर प्रधानाचार्य ने मासूम के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया। उसने बच्चे को घंटों धूप में खड़ा करके डंडों से पीटा। घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
फीस न जमा होने पर बच्चे को बेरहमी से पीटा - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में फीस न जमा होने पर प्रधानाचार्य ने मासूम से क्रूरता की। उसने न सिर्फ बच्चे को घंटों धूप में खडे़ रखा बल्कि उसे डंडों से पीटा भी। साथ ही अभद्र भाषा में उसे भला-बुरा भी कहा। बच्चे के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला पिढ़ौरा थाना क्षेत्र स्थित पूजा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है। यहां के प्रधानाचार्य रमेश राजपूत हैं। बसई अरेला थाना क्षेत्र निवासी आशुतोष ने थाने में तहरीर दी। बताया कि मेरा भतीजा पूजा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पढ़ता है। मेरा भाई किसी कारणवश उसकी फीस समय पर नहीं दे पाया। इस पर प्रधानाचार्य ने भतीजे के कड़ी यातना दी। 

धूप में खड़ा कर पीटा

बताया कि बुधवार को भतीजा स्कूल बस से स्कूल पहुंचा तो सुबह 7.30 बजे ही प्रधानाचार्य ने उसे धूप में खड़ा कर दिया। उसे दोपहर दो बजे तक कड़ी धूप में खड़ा रखा। यहीं नहीं उसे डंडे से पीटा। साथ ही गाली-गलौज की। घर में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

आशुतोष ने तहरीर देकर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रधानाचार्य रमेश राजपूत के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें