फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ-साथ ताज देखेंगे प्रिंस और आम पर्यटक

Fri, 15 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : demo
विज्ञापन
ताजमहल देखने आए पर्यटकों के लिए 16 अप्रैल का दिन आम के आम और गुठलियों के दाम जैसा होगा। इस दिन उन्हें ताज के साथ-साथ ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन के भी दीदार होंगे। वह कह सकेंगे कि उन्होंने एक शंहशाह की मुहब्बत का स्मारक उन्होंने एक प्रिंस के साथ देखा था। ऐसा इसलिए होगा कि सामान्यत: अतिविशिष्ट व्यक्ति के आगमन पर प्रवेश से रोक दिए जाने वाले आम पर्यटक भी ताज में प्रवेश पा सकेंगे। बस, उन्हें तीस मीटर दूर रखा जाएगा। खुद शाही जोड़ा शाही जोड़ा सामान्य पर्यटक की तरह टिकट लेकर ताज का दीदार करेगा। इसलिए ताज के अंदर सुरक्षा व्यवस्था ब्रिटिश सुरक्षा दल संभालेगा।
विज्ञापन

 प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन का विमान 16 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर उतरेगा। यहां औपचारिक स्वागत के बाद शाही जोड़ा होटल अमर विलास जाएगा। करीब दो घंटे विश्राम के बाद अपराह्न करीब 3:30 बजे ताजमहल का दीदार करने जाएंगे। वहां शाम करीब 5:15 बजे तक रहेंगे। ढलते सूरज की सुनहरी आभा में वह ताजमहल को होटल अमर विलास के कोहिनूर सुइट से निहारेंगे। सूत्रों के मुताबिक रात्रि भोज के बाद वह रात करीब 11 बजे दिल्ली रवाना होंगे।

40 सदस्यीय दल भी होगा साथ
शाही दंपति के साथ लगभग 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें विदेशी मीडिया कर्मी भी होंगे। शाही मेहमान एयरपोर्ट से अमर विलास होटल तक जाने के लिए अपने ही वाहनों का प्रयोग करेंगे। वाहन एक दिन पहले ही आगरा पहुंच जाएंगे। वाहनों के बेड़े में 20 आलीशान कारें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें