modi and benjamin netanyahu in israel
- फोटो : twitter (File)
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू 14 जनवरी से भारत यात्रा पर होंगे। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कृषि, पेट्रोलियम, रक्षा के क्षेत्र में कई अहम समझौतों पर मुहर लगने की उम्मीद है। भारत की निगाहें खासतौर पर इस्राइल से कृषि क्षेत्र से जुड़ी आधुनिकतम तकनीक हासिल करने की है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी और इजराइली पीएम की दोस्ती का ट्विटर पर कई बार इजहार कर चुके हैं। 102 कंपनियों के 130 व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आ रहे इजराइली पीएम नेतन्याहू इस दौरान मुंबई, अहमदाबाद और आगरा की भी यात्रा करेंगे। वह आगरा में ताज का दीदार करेंगे।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंध आपसी विश्वास पर टिके हैं। इस दौरे में कई समझौतों के अतिरिक्त दोनों देशों के शासनाध्यक्ष वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी बात करेंगे।