फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कार की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत, बेटा मामूली रूप से हुआ घायल

Mon, 25 Apr 2022 03:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सदर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ। बाइक से बेटे को लेकर स्कूल जा रहे शिक्षक को कार ने रौंद दिया। हादसे में शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि बेटा टक्कर लगने से दूर जा गिरा, जो मामूली रूप से चोटिल हो गया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में माल रोड स्थित करिअप्पा मार्ग पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार शिक्षक मुकेश कुमार और उनके बेटे स्पर्श की बाइक को टक्कर मार दी। पिता-पुत्र उछलकर दूर जा गिरे। हादसे में मुकेश कुमार की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे स्पर्श को मामूली चोट आईं। हादसे के बाद कार लेकर चालक भाग निकला। मुकेश उखर्रा स्थित प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे।

विज्ञापन


मुकेश कुमार दुर्गा एन्क्लेव, राजपुर चुंगी के रहने वाले थे। उनका बेटा स्पर्श सेंट जॉर्जिज स्कूल में पढ़ता है। सोमवार सुबह सात बजे मुकेश बेटे को स्कूल छोड़ने बाइक से जा रहे थे। इसके बाद खुद भी स्कूल जाते। करिअप्पा चौराहे पर बालूगंज की तरफ से आती तेज रफ्तार वैगनआर गाड़ूी ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि पिता-पुत्र टक्कर से दूर जाकर गिरे। मुकेश के सिर में चोट लगी। बेटा बच गया। कार चालक टक्कर मारने के बाद भाग गया। बेटे ने कार का नंबर नोट कर लिया। स्पर्श ने फोन करके परिजनों को बुलाया। 
विज्ञापन


उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता, बेटे रजन, स्पर्श और बेटी छवि का हाल बेहाल है। उन्हें रिश्तेदार संभाल रहे हैं। पुलिस कार के नंबर से चालक की तलाश में लगी है। मामले में परिजनों ने तहरीर दी है। विभिन्न शिक्षक संगठनों पर घटना पर दुख प्रकट किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें