फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रक्त के अभाव में न जाए जान, भामाशाहों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
व्यापार मंडल के रक्तदान शिविर में शामिल व्यापारी स्त्रोत अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा। रक्त के अभाव में किसी की न जाए कोई जान...इस संकल्प के साथ रविवार को भामाशाहों ने रिकॉर्ड रक्तदान किया। मौका था आगरा व्यापार मंडल के चतुर्थ विशाल रक्तदान शिविर का। रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कॉलेज दरेसी में सुबह से रात तक रक्तदान के लिए व्यापारियों का हुजूम उमड़ता रहा। पिछली बार करीब 1400 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया था। इस शिविर में पिछला रिकॉर्ड तोड़कर 1478 यूनिट रक्तदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने किया। प्रो. बघेल ने इस पहल को मानव सेवा का सर्वोच्च उदाहरण बताया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, मेयर हेमलता दिवाकर, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, उप्र लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग, एमएलसी विजय शिवहरे, व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य राजेंद्र गुप्ता और पूर्व विधायक रामबाबू हरित ने भी इसे समाज के लिए एक प्रेरक कदम बताया।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय व्यापारी समाज की सामूहिक शक्ति को दिया। संयोजक राजीव गुप्ता ने बताया कि रोशन रमानी जो 18 वर्ष के होने वाले हैं, कृष्णा चाहर, कृष्णा अग्रवाल और सचिन जैसे युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। पहला रक्तदान संयोजक योगेश रखवानी ने किया। कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि जागरूकता के लिए अनिल जैन व अंशु दीक्षित की शॉर्ट फिल्म रक्तदान भी दिखाई गई। लोकहितम ब्लड बैंक और एसएन मेडिकल कॉलेज की डॉ. नीतू चौहान की टीम ने रक्तदान कराया।
विज्ञापन

महामंत्री अशोक मंगवानी और संगठन महामंत्री राकेश बंसल के अनुसार, नरेंद्र बंसल के सहयोग से रक्तदाताओं कोजूस और प्रमाणपत्र के साथ बैग दिए गए। संचालन जय पुरसनानी और राजीव गुप्ता ने किया। शिविर में भोजन व्यवस्था राजेंद्र गुप्ता ने संभाली। इसके अलावा भगवान दास बंसल, विष्णु दयाल बंसल, कन्हैया लाल राठौड़, संदीप गुप्ता, महावीर मंगल, राजेश अग्रवाल, मनोज भाटिया, बृजमोहन रैपुरिया, अनूप बंसल, राजेश सिंघल, नितिन अग्रवाल, अमित मोरियानी, साहूकार सिंह चाहर, दुष्यंत गर्ग, राजेंद्र सचदेवा, जयप्रकाश, मनीष बंसल, देवेंद्र, विमल गर्ग, अशोक लालवानी सहित महंत अजैब सिंह, महंत जसपाल सिंह, सुरेश शीतलानी, चिबरानी, डॉ. ज्ञान प्रकाश, डॉ. प्रशांत प्रकाश, सुनील विकल और जीतू सोनी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें