फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: नौकरी ले लो... बात खत्म करो, जूनियर डॉक्टर को बचाने के लिए पिता पर दबाव; बच्ची से हुई थी गंदी हरकत

Thu, 12 Sep 2024 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती मासूम से जूनियर डॉक्टर ने गंदी हरकत की। इस मामले में कॉलेज प्रशासन को अब बदनामी का डर सता रहा है। बच्ची के पिता का कहना कि दबाब बनाया जा रहा है। उसे नौकरी का ऑफर भी दिया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज में शर्मसार करने वाली घटना हुई, जिस पर पर्दा डालने की पूरी कोशिश की गई। पीड़ित बालिका के पिता का आरोप है कि घटना के बाद काॅलेज प्रशासन ने मामला दबाने का प्रयास किया। प्रलोभन देकर पुलिस से शिकायत नहीं करने को कहा और बोले कि नौकरी ले लो, पर बात खत्म करो। मगर, वो तैयार नहीं हुए। घटना से महिला मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा हो गया है। काॅलेज परिसर में कैमरे तक नहीं लगे हैं।
विज्ञापन


पिता ने आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के लोगों ने कहा कि मुकदमा कराओगे तो ठीक नहीं रहेगा। बच्ची के भविष्य पर असर पड़ेगा। इसलिए कार्रवाई हम करेंगे। पुलिस का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। सब कुछ हमारे स्तर पर किया जाएगा। आरोपी को काॅलेज प्रशासन सजा देगा। भविष्य खत्म कर दिया जाएगा। नाैकरी करने लायक नहीं रहेगा। पिता ने कहा कि वह डाॅक्टर है। अपना क्लीनिक खोलकर कुछ भी कर सकता है। इस पर अधिकारी ने कहा कि जब डिग्री ही नहीं मिलेगी तो कुछ भी कैसे कर सकेगा। काॅलेज प्रशासन पुलिस के पास जाने से मना करने लगा। प्रलोभन भी दिया कि तुम्हें नाैकरी दे दी जाएगी।

 

मुंह खोलने को तैयार नहीं हुए वार्ड में माैजूद लोग
वार्ड में 12 मरीज भर्ती थे। इसके बावजूद डाॅक्टर ने हरकत की। जब उन्होंने प्रकरण को लेकर शिकायत की तो सभी लोग आ गए। मगर, पुलिस के सामने मुंह खोलने के लिए कोई तैयार नहीं हुआ। परिसर में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे।
 
विज्ञापन

संगठन के पदाधिकारी थाने पहुंचे, आज करेंगे प्रदर्शन
घटना की जानकारी पर विहिप प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर सहित अन्य थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना निंदनीय है। कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं बजरंग दल के प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ तिवारी ने कहा कि पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा। मेडिकल काॅलेज में घटना होना चिंतनीय है। काॅलेज प्रशासन ने पीड़ित परिजन को डराने का काम किया है। इन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दाैरान राजीव शर्मा, विनोद करन गर्ग, भूपेंद्र आदि पहुंचे। बृहस्पतिवार को प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें