फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा विविः बेटियों की प्रतिभा देख राष्ट्रपति गदगद, बोले बेटियों के आगे बढ़ने से ही बढ़ता है देश

Tue, 05 Dec 2017 01:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पदक विजेता छात्र-छात्राओं के साथ राष्ट्रपति, राज्यपाल और अन्य अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में सबसे ज्यादा मेडल बेटियों ने जीते हैं। इस पर अपने संबोधन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि जब बेटियां आगे बढ़ती हैं तो देश आगे बढ़ता है। 
विज्ञापन


बता दें कि आगरा विश्वविद्यालय के 83वें दीक्षांत समारोह में कुल 80 मेधावी छात्र-छात्राओं ने पदक जीते हैं। इन्हें 100 स्वर्ण और 14 रजत पदक प्रदान किए गए। गौर करने वाली बात ये है कि पदक पाने वाले मेधावियों में 62 छात्राएं हैं। केवल 18 लड़के हैं। 

ऐसे में राष्ट्रपति विवि में छात्राओं की प्रतिभा देखकर खुश हुए। उन्होंने अपने संबो‌धन में कहा कि बेटियां बेटों से आगे बढ़ रही हैं। बेटियों के आगे बढ़ने से ही देश आगे बढ़ता है। राष्ट्रपति बोले कि छात्र-छात्राओं को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के जीवन से प्रेरित होकर पढ़ना और आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌ विवि के स्टाफ के साथ राष्ट्रपति, राज्यपाल और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
राज्यपाल राम नाईक ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की उच्च शिक्षा अब पटरी पर आई है। उत्तर प्रदेश में सभी 25 विवि के दीक्षांत समारोह समय पर हो रहे हैं। इससे पहले एनएसए अजीत डोभाल को डीलिट और वैज्ञानिक टीसी थॉमस को डीएससी की मानद उपाधि प्रदान की गई। डोभाल ने कहा विवि ऐसे विद्यार्थी तैयार करे जो दुनिया मे बेस्ट हों। हमे हर क्षेत्र में आगे बढ़ना है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें